बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी आइसा खातून, 15 सालों से पद पर काबिज मुखिया को दी शिकस्त

भागलपुर में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी आइसा खातून, 15 सालों से पद पर काबिज मुखिया को दी शिकस्त

BHAGALPUR : भागलपुर की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया के रूप में आइसा खातून ने जीत हासिल किया है। वह फतेहपुर पंचायत की उम्मीदवार थी। जिन्होंने 1191 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनुराधा कुमारी को 327 मत से पराजित किया है। इतना ही नही इस क्षेत्र की निवर्तमान मुखिया, जो लगातार 15 सालों से मुखिया पद पर काबिज थी, उनको आयशा ने 656 मत से करारी हार दी है।

इनकी शिक्षा के सम्बंध में पूछे जाने पर इन्होंने बताया कि ये सबौर महाविद्यालय के स्नातक तृतीय खण्ड (राजनीति शास्त्र) की छात्रा हैं। इनका जन्म 11 सितंबर 2000 को पीरपैंती में हुआ था। 22 जुलाई 2017 को इनका विवाह मो0 ताज हुसैन से हुआ, जो एक इंजीनियर हैं। पिछली बार इनकी सास अशरफुन मुखिया पद की उम्मीदवार थी। लेकिन दूसरी स्थान पर आकर ये पराजित हो गई थी।

बताया जाता है कि इन्होंने शादी के बाद से ही क्षेत्र में फील्डिंग करना शुरू कर दिया था। इस क्रम में इन्होंने अब तक 450 लोगों के राशनकार्ड, 500 मजदूरों का जॉब कार्ड के अलावे अन्य छोड़े बड़े काम करना शुरू कर दिया था। जीत के बाद इन्होंने कहा कि अब खुलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। इसमें सड़क से लेकर शिक्षा तक शामिल होगा।


भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News