बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजब अनोखी बाबा धाम की यात्रा : 54 फीट लंबा कांवरिए लेकर रवाना हुआ कांवरियों का दल

अजब अनोखी बाबा धाम की यात्रा : 54 फीट लंबा कांवरिए लेकर रवाना हुआ कांवरियों का दल

BHAGALPUR : श्रावणी मेले को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में कांवरियों का जत्था बाबा धाम की यात्रा पर जा रहे हैं। लेकिन 105 लंबे इस यात्रा में कुछ कांवरिया अलग तरीके से अपने सफर कर रहे हैं। ऐसा ही एक कांवरिया संघ है मारुफगंज पटना सीटी के शिवधारी संघ। जो इस बार बाबा धाम जाने के लिए 54 फीट लंबा कांवरिया लेकर सुल्तानगंज पहुंचा था।

इस दौरान अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान करते हुये अपने 54 फिट के विशाल कांवड कि पुजा पाठ करते हुये ढोल बाजा गाजा के साथ नाचते झुमते हुये देवघर बाबा बैधनाथ के रवाना हुये।इस दौरान पटना सीटी के कांवड संघ के अर्जुन कुमार एंव विनोद कुमार ने बताया कि कई वर्षों से 54 फिट का कांवड लेकर.बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने जाते हैं।

संघ से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इस कांवरिया का वजन लगभग 600 किलो के आसपास है। इसके लिये 800 लोग बारी बारी लेकर देवघर नाचते झुमते हुये जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा से देश में शांति और समृद्धि की प्रार्थना करना है। इस दौरान शिवधारी कांवड संघ के सदस्य, विनोद बाबा,शिवम,मुकुल कुमार,कुणाल पासवान, सुरज शर्मा, सहित इत्यादि कांवडिया मौजूद थे।


Suggested News