बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने निकाला तिरंगा यात्रा, पुलवामा के शहीदों को किया नमन

औरंगाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने निकाला तिरंगा यात्रा, पुलवामा के शहीदों को किया नमन

AURANGABAD : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरंगाबाद के द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जो शहर के गांधी मैदान से प्रारंभ होकर गेट स्कूल के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। अभाविप के इस तिरंगा यात्रा में सदस्यों, छात्र-छात्राएं सहित शहर के कई बुद्धिजीवी, समाजसेवी,जननेता एवं शिक्षक शामिल हुए। यात्रा के आयोजकों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा आतंकी हमले के तीसरी बरसी पर औरंगाबाद में शहीदों को नमन किया गया। साथ ही तिरंगा यात्रा आयोजित कर सम्मान दिया गया।

अभाविप देश के सम्मान एवं देश के जवानों के सम्मान में हर अवसर पर राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया की हमारे दिलों में देश और भारत माता के वीर जवानों के प्रति कभी भी सम्मान कम ना हो। हमारे दिलों में हमेशा उनके लिए एक स्थान रहे और उनकी शहादत को हम कभी भूले नहीं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से अभाविप के सदस्यों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर जवान अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान जैसे कई नारा देकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा जिस रास्ते से गुजरता गया लोगों ने सम्मान में पुष्प वर्षा किए। कई जगह दुकानदार एवं समाजसेवी ने पानी की व्यवस्थाएं की। धीरे धी हजारों की संख्या में लोग शामिल होते गए और इस यात्रा को सफल बनाया। अभाविप के सदस्यों ने कहा की हमारे देश में कई ऐसे हमले हुए, जिसमें देश के जवान शहीद हुए। 

आजादी के बाद देश के वीर जवानों ने हमारी भारत भूमि को दुश्मनों से रक्षा करने का जो बीड़ा उठाया है। उसे हम सदैव सम्मान देंगे एवं भारत माता की सेवा करते करते हैं। जो जवान शहीद हुए उनके लिए हमारे हृदय में हमेशा सम्मान रहेगा। साथ ही प्रत्येक वर्ष अभाविप किसी ना किसी कार्यक्रमों के माध्यम से जवानों की शहादत को श्रद्धा अर्पण करते रहेगा। यदि आज हम अपने परिवार के साथ देश के किसी भी कोने में सुरक्षित हैं। हम अपनी दिनचर्या एवं रात को चैन की नींद लेते हैं तो इसका श्रेय देश के सैनिकों जवानों को जाता है। हम कभी भी अपने जवानों के सम्मान करने हेतु पीछे नहीं हटेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें देश का रियल हीरो का दर्जा देने में पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर अभाविप के संगठन मंत्री पशुपतिनाथ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिका सिंह, प्रदेश प्रमुख पुष्कर अग्रवाल, जिला संयोजक शुभम सिंह, नगर मंत्री कुणाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार एवं अन्य सभी इकाई के कार्यकर्ता छात्र छात्रा हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News