बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में समन्वय समिति बनाने के लिए CM नीतीश से मिलेंगे अखिलेश सिंह, बिहार में कांग्रेस को करेंगे मजबूत

महागठबंधन में समन्वय समिति बनाने के लिए CM नीतीश से मिलेंगे अखिलेश सिंह, बिहार में कांग्रेस को करेंगे मजबूत

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बतौर अध्यक्ष वें कांग्रेस के खोए जनाधार को बिहार में वापस लाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रेस के माध्यम से बिहार में पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि संगठन को धारदार बनाने में सभी को एकजुट होकर काम करना है। 

महागठबंधन में समन्वय समिति बनेगा

सांगठनिक फेरबदल का इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हूं और कांग्रेस पार्टी के मूल विचारों के साथ सभी धर्मों और जातियों को लेकर मजबूत संगठन के निर्माण अगले दो हफ्तों में करूंगा, जिसमें बूथ से लेकर राज्य इकाई तक को नया धार देने का काम करूंगा। साथ ही उन्होंने महागठबंधन में कांग्रेस की हिस्सेदारी पर चर्चा करते हुए कहा कि जदयू और राजद सहित वाम दलों और कांग्रेस के साथ महागठबंधन समन्वय समिति का निर्माण कराने को लेकर मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलूंगा और कांग्रेस के कोटे में दो और मंत्री पद की मांग करूंगा।

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल भी होंगे शामिल

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी 28 दिसम्बर को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बांका से गया तक 1200 किमी की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत बिहार में पदयात्रा कार्यक्रम होगा, जिसकी शुरुआत में बांका में एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन होगा तो वहीं यात्रा के पटना पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आमंत्रित करूंगा। वहीं यात्रा के  समापन में देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को गया में आमंत्रित किया जाएगा।

Suggested News