बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशांत केस पर अक्षरा सिंह का ऐलान- हमें न्याय चाहिए, अब वक्त है हक़ की लड़ाई लड़ने का

सुशांत केस पर अक्षरा सिंह का ऐलान- हमें न्याय चाहिए, अब वक्त है हक़ की लड़ाई लड़ने का

Patna : सुशांत को न्याय दिलाने की मांग अब देश के कोने-कोने से उठ रही है. विदेश में भी लोग सुशांत को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी सुशांत के लिए लड़ाई लड़ रहे है. इसी बीच भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कड़े लहजे में कहा है कि सुशांत को न्याय मिलना चाहिए. बिहार पुलिस ने जिस तरह से सुशांत के लिए स्टैंड लिया वो काफी सराहनीय है. 

 सुशांत सिंह राजपूत केस पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम सुशांत को न्याय दिलाने में जुटी है. सुशांत के दोस्त गणेश के द्वारा मांगी जा रही सुरक्षा का भी अक्षरा सिंह ने समर्थन किया है दूसरी ओर अक्षरा सिंह ने कंगना रनौत के बयान पर कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही किया. 

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इससे पहले भी भोजपुरी इंडस्ट्री के काला सच को उजागर किया था और ये कहा था कि यहां कोई एक मालिक होता है और उसी के इशारों पर सबकुछ होता है. इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि अब वक्त आ गया है आवाज उठाने का अपने हक के लिए लड़ने का. 

Suggested News