बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच हुआ गठबंधन, अखिलेश यादव ने शुरू की चुनाव की तैयारी, कहा- जुट जाएं कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच हुआ गठबंधन, अखिलेश यादव ने शुरू की चुनाव की तैयारी, कहा- जुट जाएं कार्यकर्ता

LUCKNOW : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट मैं गड़बड़ी को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा इलेक्शन कमीशन और बीजेपी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की और उन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ 18 हजार वोट 2022 में डिलीट कर दिए गए थे इसलिए 23 को जब नई वोटर लिस्ट आएगी तब हमारे साथी इसमें सहयोग करेगे की जिन लोगो का नाम कट गया उसके नाम जोड़े जाए...

बता दें अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच अधिकृत रूप से गठबंधन का ऐलान हो गया। सपा मुखिया अखिलेश सिंह ने X पर पोस्ट लिख इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रीय लोकदल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!’ सूत्रों का कहना है कि इस गठबंधन में रालोद को सात सीटें मिली हैं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने अखिलेश के पोस्ट पर रिप्लाई किया, ‘राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के कार्यकर्ताओं से उम्मीद है वह अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिला कर आगे बढ़े!’ दोनों नेताओं ने सीटों के बटवारे का उल्लेख नहीं किया, 

लेकिन रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने जानकारी दी कि गठबंधन के तहत उन्हें सात सीटें मिली हैं। सीटें कौन सी होंगी? यह अभी साफ नहीं है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि रालोद को मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, अमरोहा और कैराना सीटें मिली हैं।

Suggested News