पूर्व डीजीपी डीएन सहाय के दामाद हैं बिहार पुलिस के नए मुखिया आलोक राज, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : बिहार के नए डीजीपी को लेकर दो दिन से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। बिहार के सबसे सीनियर आईपीएस आलोक राज को बिहार पुलिस का नया मुखिया बनाया गया है। वह पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी का स्थान लेंगे। इससे पहले आलोक राज निगरानी विभाग में डीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
आलोक राज को लेकर यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि उनके ससुर भी बिहार पुलिस के डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लालू यादव के शासनकाल में डीजीपी रहे डीएन सहाय आलोक राज के ससुर हैं। बाद में डीएन सहाय छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल बने। अब अपने ससुर की विरासत को आलोक राज आगे बढ़ाएंगे।
मूल रूप से मुजफ्फरपुर के हैं आलोक राज
आलोक राज का पैतृक गांव मुजफ्फरपुर जिले के सरैंया प्रखंड के नेऊरा गांव में है। वर्तमान में वह पटना के कंकड़बाग में अपने पिता के बनाए आवास में रहते हैं। साथ ही गाने के शौकिन भी हैं।