बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सभी को चाहिए ऐसा दामाद : सिर्फ एक रुपए शगुन के साथ दुल्हन को विदा कर लाया घर, लौटा दिए दहेज में मिले इतने लाख रुपए और गहने

सभी को चाहिए ऐसा दामाद : सिर्फ एक रुपए शगुन के साथ दुल्हन को विदा कर लाया घर, लौटा दिए दहेज में मिले इतने लाख रुपए और गहने

DESK : आज के समय में जब टीवी, अंगूठी और बाइक जैसे भौतिक सुविधाओं के लिए ससुराल में दहेजलोभियों के हाथों विवाहिताओं की हत्या की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शादी में दूल्हे ने ऐसा काम किया कि अब उसकी जमकर तारीफ हो रही है। यहां सरकारी नौकरी वाले दूल्हे ने दहेज में मिली सारी रकम और गहनों को वापस लौटा दिया और सिर्फ एक रुपए शगुन के साथ दुल्हन को विदा कर लेकर आया। अब दूल्हे की इस पहल की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादियों में होने वाली इस तरह की फिजूलखर्ची को रोका जाना चाहिए।

रिपोर्ट में मुताबिक, दूल्हे का नाम सौरभ चौहान है और वह लेखपाल है, जबकि दुल्हन प्रिंसी लखन गांव की रहने वाली है और रिटायर्ड फौजी की बेटी है. शुक्रवार शाम बारात लखन गांव पहुंची थी। आज जब हर शादी बिना दहेज के नहीं होती है। दुल्हन प्रिंसी के परिवार ने भी 11 लाख दहेज और गहनों की व्यवस्था की थी। लेकिन दूल्हे ने यह पैसा लेने से मना कर दिया और उसे वापस लौटा दिया। सिर्फ एक रुपए में मेडिकल की पढ़ाई कर रही प्रिंसी से शादी और उसे विदाकरवा कर घर लेकर गया।

दुल्हन के परिजनों ने भी दूल्हे के इस कदम की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि रूढ़िवादी समाज और सोच के सामने सौरभ ने एक मिसाल पेश की है. दूल्हे ने समाज को एक नई राह दिखाने का काम किया है। वहीं लोगों का कहना था कि बड़े पद पर बैठे लोगों की दहेज की डिमांड भी उतनी ही अधिक होती है, ऐसे में लोगों को मुजफ्फरनगर के सौरभ चौहान से सबक लेने चाहिए।


Suggested News