बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत से तनावपूर्ण रिश्तों के बीच कनाडा में एक खालिस्तानी गैंगस्टर की हुई हत्या, भारत में था वांटेड

भारत से तनावपूर्ण रिश्तों के बीच कनाडा में एक खालिस्तानी गैंगस्टर की हुई हत्या, भारत में था वांटेड

PATNA : खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव का माहौल है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि कनाडा में एक और खालिस्तानी गैंगस्टर की हत्या हो गई है। जिसकी पहचान दविंदर बंबीहा गैंग के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा के रूप में की गई है। सुक्खा की हत्या भी उसी तरह से हुई हैं जिस तरह निज्जर की हत्या की गई थी। जानकारी के मुताबिक गैंगवार की वजह से सुक्खा का कत्ल किया गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात विनीपग में उसे गोली मारी गई। इस दौरान अपराधियों ने उस पर एक दो नहीं, बल्कि 15 गोलियां मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2017 में भारत से भागा से गैंगस्टर सुक्खा

बताया जा रहा है कि 2017 में सुक्खा फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत से भागकर कनाडा चला गया था। उसके खिलाफ भारत में सात केस दर्ज हैं। वह पंजाब के मोगा गांव का रहने वाला था। अपराधी बनने से पहले वह मोगा डीसी कार्यालय में काम कर चुका है। नंगल अंबिया हत्याकांड में भी सुक्खा का नाम आया था।

बता दें कि हाल ही में कनाडा में शरण लेने वाले अपराधियों की लिस्ट एनआईए जारी की जिसमें सिखदूल सिंह का भी नाम शामिल है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह उर्फ डाला चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला गुरविंदर सिंह उर्फ बाबू डाला लखबीर सिंह उर्फ लांडा रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज सतवीर सिंह उर्फ सैम स्नोवर ढल्लों सुखदूल सिंह सुक्खा के नाम लिस्ट में शामिल है।

कनाडा का असली चेहरा उजागर

कनाडा में खालिस्तानियों और इन अपराधियों को पनाह मिल रही है और वे भारत विरोधी अजेंडा चला रहे हैं। वहीं जब गैंग में आपसी दुश्मनी की वजह से हत्या हो गई तो कनाडा इल्ज़ाम भारत पर लगाने लगा है। जिस तरह भारत में वांटेड अपराधियों को कनाडा में शरण दी जा रही है। उसके बाद भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर लेकर कनाडा सरकार का असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ गया है।

Suggested News