शीतलहर को लेकर अलर्ट के बीच नगर निगम ने किया अलाव जलाने की व्यवस्था, जायजा लेने सड़क पर निकलीं महापौर

शीतलहर को लेकर अलर्ट के बीच नगर निगम ने किया अलाव जलाने की व

प•चम्पारण:  के बेतिया के संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित करीब ढाई दर्जन स्थानों पर अलाव जलाने का महापौर ने शुरुआत कराई है । उन्होंने खुद रात मे जाकर अलाव जलाने का की व्यवस्था की । शीतलहर और कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहने तक लगातार अलाव आदि  कार्य जारी रखने का नगर निगम के अधिकारियो को निर्देश दिया। 

नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित सार्वजनिक महत्व के स्टेशन चौक, सुप्रिया सिनेमा चौक, छावनी गुमटी बस पड़ाव, उत्तर द्वारदेवी चौक, जमादार टोला चौक इत्यादि दर्जनों जगहो को लेकर चिन्हित स्थानों पर नगर निगम प्रशासन की ओर से अलाव जलाने का कार्य जारी है।

 शुक्रवार को नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अलाव व्यवस्था का रात को निकल खुद निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप राहगीरों व जरूरतमंदों का बचाव बहुत जरूरी है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने तक साधनहीन असहाय और लाचार लोगों को राहत मुहैया कराने में नगर निगम प्रशासन प्रतिकूल मौसम जारी रहने तक राहत और सहायता के कार्यों में मुस्तैद रहेगा। 

Nsmch

महापौर सिकारिया ने बताया कि ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने तक नगर निगम प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था लगातार तत्काल प्रभाव से जलाते रहने के निर्देश उन्होंने दिया है।