JDU में मचे घमासान के बीच पार्टी में रहेंगे या जाएंगे, उपेंद्र कुशवाहा आज खोलेंगे अपने पत्ते

DESK : जदयू में उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक भविष्य क्या होगा, इसको लेकर आज स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वो मीडिया से बातचीत करेंगे।

जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा जदयू नेतृत्व को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उसके बाद से अब वह पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का विश्वास खो चुके हैं। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी से त्यागपत्र देने की मांग की, वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार भी कुशवाहा की बार-बार धमकी से तंग आ चुके हैं। यही वजह है कि उन्होंने गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा को सलाह और नसीहत दोनों दे डाली। सीएम ने कहा कि वह अपनी शिकायतें मीडिया के माध्यम से उठाना बंद करें और अपनी समस्याओं को पार्टी के मंच पर आकर उठाएं।

आज प्रेस कांफ्रेस बुलाया

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि 'मैं 27 जनवरी 2023 को दोपहर 12.30 बजे अपने पटना आवास पर मिडिया के बन्धुओं से बात करने के लिए उपलब्ध रहूंगा'।

Nsmch
NIHER