बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में घुसकर धारदार हथियार से दो बच्चों की मां की गर्दन रेतने की कोशिश, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

घर में घुसकर धारदार हथियार से दो बच्चों की मां की गर्दन रेतने की कोशिश, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां घर में घुसकर एक महिला को धारदार हथियार से गर्दन काट दिया। जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में पुलिस ने उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है। घायल महिला की पहचान चांदपुरा गांव के रहने वाले रंजीत चौधरी की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि महिला घर में अपने दो बच्चे के साथ रही थी। तभी कुछ अज्ञात अपराधी आए और उसे जबरन धारदार हथियार से महिला के गर्दन को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

वहीं इस घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कारण जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई। परिजनों ने कहा कि पुलिस के द्वारा यह सूचना मिली कि पूजा को किसी ने गर्दन काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

आनन फानन में जब सदर अस्पताल पहुंचे थे पूजा घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लड़के के ऊपर मामला दर्ज किए थे। इसी आवेश में उस लड़के के द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। 

उन्होंने यह भी बताया कि महिला की घायल महिला अवस्था में बोलने में असमर्थ है। वही अपराधियों ने महिला के ऊपर किस लिए धारदार हथियार से हमला किया है। यह अभी कुछ पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Suggested News