सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, घटना स्थल पर ही हो गई मौत
JAHANABAD : जहानाबाद के मई हाल्ट के पास एन एच 83 पर तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो ने, सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को ठोकर मार दी। घटना स्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओ पी अंतर्गत ग्राम नेयाजीपुर निवासी रामजतन पासवान के रूप में की गई। घटना की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच परिजनों का चित्कार मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग मध्य विहार ग्रामीण बैंक से लौट रहे थे । सड़क पार करने के क्रम में अचानक तेज रफ्तार से उजला स्कार्पियो जो जहानाबाद से मखदुमपुर की ओर जा रही थी ने ठोकर मार दी ओर फरार हो गया। जिससे घटना स्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया । सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गई है। लोगों को समझाने बुझाने का का प्रयास जारी है।
REPORTED BY RITESH KUMAR