बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फर्नीचर का काम करने गए दूसरे गांव गए साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

फर्नीचर का काम करने गए दूसरे गांव गए साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

BANKA :  बांका के अमरपुर, महादेवपुर -कसबा मुख्य मार्ग में धर्मराय बेला बांध के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक वृद्ध महादेवपुर गांव का उपेंद्र शर्मा थे। 

घटना शनिवार की देर रात की है।  धर्मराय गांव के कई लोगों ने बताया कि सुबह टहलने के निकले तो सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में साइकिल पड़ा था। और एक वृद्ध सड़क किनारे गड्ढे में मृत पड़ा था। बेला बांध में शव पड़ा रहने की सूचना पर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मृतक के पौत्र संदीप शर्मा एवं अन्य स्वजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उपेंद्र शर्मा अठमाहा गांव के निरंजन सिंह के यहां फर्नीचर बनाने गया था। जब शनिवार की देर संध्या तक वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। लेकिन पता नहीं चल पाया। बताया कि मृतक को एकमात्र पुत्र विश्वकर्मा शर्मा है। जो बंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर भेज दिया गया है। स्वजन के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Suggested News