बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए बाहुबली अनंत सिंह ने कैसे जाना देश दुनिया का हाल....बेउर जेल में कैसे बिता दूसरा दिन

जानिए बाहुबली अनंत सिंह ने कैसे जाना देश दुनिया का हाल....बेउर जेल में कैसे बिता दूसरा दिन

PATNA:  पटना के बेउर जेल में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दूसरे दिन सुबह में आम कैदी की तरह नाश्ते में ब्रेड और चाय दी गई। बताया जाता है कि इसके बाद अनंत सिंह ने किसी अन्य दूसरे कैदी से अखबार पढ़वाकर देश और दुनिया का हालचाल जाना।

दोपहर के खाने में अनंत सिंह को चावल दाल और आलू की सब्जी दी गई। बताया जाता है कि जेल में अनंत सिंह ने बल्ड शुगर, हाईपरटेंशन और एलर्जी की दवाई भी ली। बता दें कि अनंत सिंह को एक विधायक को मिलने वाली सुविधा बेउर जेल में मिल रही है।

बता दें कि अनंत सिंह अपने पैतृक आवास से एके 47  और हैंड ग्रेनेड बरामदी के मामले में फरार चल रहे थे। इस दौरान तीन वीडियो जारी कर उन्‍होंने कहा था कि वे पुलिस नहीं, कोर्ट के समक्ष सरेंडर करेंगे।  इसके बाद जब अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्‍ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया। रविवार को बिहार पुलिस उनको लेकर पटना पहुंची। बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है।


Suggested News