बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के हनुमान ने लगाई ताकत, कहा 4 लाख से ललन सिंह की होगी जीत, बाहुबली सिर्फ एक है अनंत सिंह : भगत मुखिया

अनंत सिंह के हनुमान ने लगाई ताकत, कहा 4 लाख से ललन सिंह की होगी जीत, बाहुबली सिर्फ एक है अनंत सिंह : भगत मुखिया

पटना. लोकसभा चुनाव की सबसे हॉट सीटों में एक मुंगेर में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह की चुनावी जीत सुनिश्चित करने को एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है. ललन सिंह मंगलवार को बाढ़ पहुंचे तो एनडीए के कई दिग्गज एक साथ उनके साथ मंच साझा करते दिखे. ललन सिंह के साथ मोकामा विधायक नीलम देवी, बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र ज्ञानू, एमएलसी नीरज कुमार, भाजपा नेता मनोज कुमार सहित कई नेताओं ने हुंकार भरी. ललन सिंह ललन सिंह के बाढ़ पहुंचते ही भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। बाढ़ का एनएच 31 पर आवागम कुछ देर के लिए ठहर गया। भीड़ इतनी की ललन सिंह तक लोग पहुंच नहीं पा रहे थे। 

ललन ने सबसे पहले बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद एक के बाद एक नगर क्षेत्र के वार्डो में भ्रमण किया. उन्होंने 20 अप्रैल को नामांकन का निमंत्रण देते हुए मुंगेर चलने को आम लोगों से आह्वान किया. इस दौरान बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, मोकामा की विधायक और पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और एमएलसी नीरज कुमार मौजूद रहे। विधायक ज्ञानू ने कहा नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जीत तय है। 

वहीं पूरे कार्यक्रम में अनंत सिंह का हनुमान कहे जाने वाले जलगोबिंद के भगत मुखिया (पत्नी मुखिया है) ने कहा कि इस इलाके में बाहुबली सिर्फ एक है वो अनंत सिंह है. ललन सिंह की जीत 4 लाख से ज्यादा वोटों से होगी. उन्होंने कहा कि राजद के उम्मीदवार अशोक महतो धानुक समाज से आते हैं. भगत मुखिया ने दावा किया कि जातीय समीकरणों में यहां का धानुक और कुर्मी समाज ललन सिंह के साथ है. दरअसल, मुंगेर क्षेत्र में धानुक समाज में भगत मुखिया की बड़ी पकड़ माना जा रहा है. ललन के नगर क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में करीब 3 हजार समर्थको के साथ वे मौजूद रहे. ऐसे में अशोक महतो को कड़ी चुनौती देने के लिए भगत मुखिया तैयार है. 


Suggested News