बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा उपचुनाव : अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी हो सकती है राजद उम्मीदवार, मंथन में जुटी भाजपा

मोकामा उपचुनाव : अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी हो सकती है राजद उम्मीदवार, मंथन में जुटी भाजपा

PATNA : बिहार के गोपालगंज और मोकामा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने नामांकन से लेकर मतगणना तक की तिथि जारी कर दी है। 3 नवंबर को दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि 6 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम सामने आएगा। बता दें की मोकामा सीट जहाँ राजद विधायक अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद खाली हुई है। 


वहीँ गोपालगंज सीट बीजेपी विधायक सुबास सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। अब दोनों सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मंथन शुरू हो गया है। मोकामा सीट पर अभी राजद की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है। 

लेकिन बताया जा रहा है की इस सीट पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी या उनके किसी ख़ास व्यक्ति को मोकामा से राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उधर इस सीट पर चुनाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मंथन करने में जुटा है। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पहले चुनाव लड़ चुके ललन सिंह को भी उम्मीदवार बनाने की चर्चा है। जबकि भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में रामसागर प्रसाद और मनोज कुमार का नाम भी शामिल है।    

Suggested News