आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आ

DARBHANGA: बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार से आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका केंद्रों पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले संघ की प्रखंड सचिव विनीत चौबे के नेतृत्व में सेविका एंव सहायिकाओं ने राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध प्रतिवाद मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। 

वहीं मौके पर हुई सभा में विनीता चौबे ने मौजूदा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा चुनाव के समय बार-बार यह कहना कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दुगना किया जाएगा, लेकिन सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पंचायत स्तर पर हड़ताल के समर्थन में सेविका व सहायिका केंद्रों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका अपने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार से इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। सरकार आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका का आर्थिक शोषण एवं दोहन कर रही है। इस महंगाई में मानदेय के रूप में बहुत ही कम रुपये मिलता है। उससे घर-परिवार का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। 

Nsmch

मौके पर हमीदा असगरी, चंदा देवी, डेजी देवी, अनिता देवी, कल्पना कुमारी, शीला देवी, सोनिया देवी, सीता देवी, कामिनी देवी, बेबी देवी, विद्या देवी, पूनम देवी, चंदा देवी, रूपम कुमारी, शिवकुमारी, प्रभावती देवी, विभा देवी, संगीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका व सहायिका धरना प्रदर्शन में शामिल रही।