बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने गर्भवती बहन का सिर धड़ से किया अलग, थाने में जाकर किया सरेंडर

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने गर्भवती बहन का सिर धड़ से किया अलग, थाने में जाकर किया सरेंडर

N4N DESK : प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने अपने गर्भवती बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने बहन पर तबतक हमला किया, जबतक उसका सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। इस घटना में युवक की माँ भी शामिल थी। घटना के बाद युवक हथियार लेकर ही थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीँ पुलिस ने आरोपी माँ को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के वैजापुर तहसील की बताई जा रही है।  

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की रविवार की शाम वैजापुर तहसील के लाड़गांव शिवार गांव में संजय मोटे (18) और उसकी माँ शोभा (40) ने मिलकर 19 साल की कीर्ति अविनाश थोरे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दरअसल लाड़गांव शिवार में रहने वाले संजय थोरे के बेटे अविनाश ने कीर्ति के साथ घर से भागकर आलंदी में प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज कर दोनों खेत बस्ती गोयगांव में रहने लगे थे। 

लेकिन कीर्ति के परिजन शादी से खुश नहीं थे। फिर भी लड़की के भाई व मां उसके घर आने-जाने लगे। जिससे लोगों को लगा कि विवाह को सबकी मंजूरी मिल गई है। लेकिन इसी बीच रविवार को माँ और बेटा कीर्ति से मिलने उसके घर गए। दोपहर के वक्त घर के सारे लोग खेत में गए थे। तभी मौके का फायदा उठाकर संजय ने अपनी बहन की हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वहीँ पुलिस ने आरोपी माँ को भी गिरफ्तार कर लिया। 

Suggested News