बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्चे को पतंग नहीं देना परिजनों को पड़ा महंगा, घर छोड़कर भागा, पुलिस ने किया बरामद

बच्चे को पतंग नहीं देना परिजनों को पड़ा महंगा, घर छोड़कर भागा, पुलिस ने किया बरामद

N4N DESK : बच्चे को पतंग नहीं दिलाना दिल्ली के एक परिवार को महंगा पड़ गया। पतंग नहीं मिलने से नाराज होकर बच्चा घर छोड़कर भाग गया। जिसे बाद में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामला दिल्ली खेरा गढ़ी कॉलोनी का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुहल्ले का रहने वाले राजू ने अपने 16 साल के बेटे के घर से अचानक लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। पूछताछ के दौरान जो वजह पता चली वह सुन कर पुलिस भी हैरान रह गयी। 

लड़के ने पुलिस को अपने बयान में बताया की परिवार वालों ने उसे पतंग खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए थे। यही कारण था की वह घर से भाग गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़के को बरामद कर लिया। उसके बाद लड़के को पुलिस ने काउंसलिंग करके उसके परिवार वालों को सौंप दिया है। आपको बता दें की एएचटीयू में तैनात इंस्पेक्टर के निगरानी में पुलिस टीम ने राजू से संपर्क किया। जिससे कोई अपडेट नहीं मिल सका। 

सूत्रों से जानकारी मिली कि एक लड़का बस स्टैंड के पास अकेला घूमता हुआ नज़र आया था। पुलिस लड़के की तलाश में लड़के के माता-पिता को साथ लेकर पहुंची। उस दौरान पुलिस ने रेहड़ी पटरी वालों और आस पास के लोगों से पूछताछ किया और उसके बाद पता चला की काफी देर से यहीं पर बैठा हुआ था जो अभी ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की तरफ गया है। 

पुलिस टीम फ़ौरन लड़के के माता पिता को साथ लेकर ट्रांसपोर्ट नगर के तरफ गयी। जहां पर लड़के को पकड़ा गया और उसे समझा बुझाकर बदली थाने लाया गया। लड़के से पूछताछ करने पर बताया कि मम्मी से पतंग न दिलाने के कारण झगडा हो गया था। इसी वजह से वह गुस्से में घर छोड़कर भाग गया था। 

प्रतीक वर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News