बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना को एक और वंदे भारत की सौगात, रांची के बाद अब टाटा से भी चलेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन, यह होगा रूट

पटना को एक और वंदे भारत की सौगात, रांची के बाद अब टाटा से भी चलेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन, यह होगा रूट

PATNA : राजधानी पटना को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। पटना से रांची के बीच चल रही वंदे भारत के बाद अब झारखंड के दूसरे बड़े शहर टाटानगर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है अगले माह से इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

अभी पटना से चार वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जिसमें पटना-रांची, पटना-हावड़ा, पटना-जलपाईगुड़ी और पटना-लखनऊ शामिल है।

गया-जहानाबाद-कोडरमा रुट से होगा परिचालन

टाटा-पटना वंदे भारत का रूट भी तय कर लिया गया है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर से पुरूलिया-अनारा-भोजूडीह-महुदा-गोमो जंक्शन, कोडरमा, गया, जहानाबाद होते हुए पटना तक होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच होंगे। इसकी स्पीड 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

चक्रधरपुर पहुंची रैक

रेल प्रशासन ने केसरिया रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस की एक नई चमचमाती रैक को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में लाकर रखा है। वंदे भारत की आठ कोच की नई रैक साउथ सेंट्रल रेलवे से मंगवाया गया है। जल्द ही रेल प्रशासन द्वारा नई रैक का टाटानगर से पटना स्टेशन के बीच ट्रायल रन किया जाएगा।

अब तक अधिसूचना नहीं हुई जारी

हालांकि, रेलवे ने अब तक टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की अधिसूचना पत्र जारी नहीं किया है। वंदे भारत की नई रैक के चक्रधरपुर पहुंचने पर कयास लगाया जा रहा कि अगस्त माह के पहले सप्ताह में टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा।

Suggested News