बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में असामाजिक तत्वों ने जिन्दा जलाकर ली शख्स की जान, सड़क जाम कर लोगों ने की मुआवजे की मांग

पटना में असामाजिक तत्वों ने जिन्दा जलाकर ली शख्स की जान, सड़क जाम कर लोगों ने की मुआवजे की मांग

PATNA : पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स की असामाजिक तत्वों ने जिंदा जलाकर जान ले ली। वारदात के बाद से गांव लोग सकते में है। वहीँ हत्या के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। वारदात पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां रेकसिया गांव में अज्ञात लोगों ने एक किसान को जिंदा जला दिया। 

इलाज के दौरान किसान की मौत हो जाने के बाद गुस्साए लोगों ने बिहटा पालीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर रहे लोग अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं मुआवजे की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया। 

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हिनबाजार के रेकसिया गांव के किसान जापान दास (40) खेत में धान की पिटाई करने के बाद रात्रि के वक्त झोपड़ी में सो गया था। इसी क्रम में रात्रि के वक्त अचानक झोपड़ी में आग लग गयी। जिसके कारण जापान दास बुरी तरह झुलस गया। घटना बुधवार की रात्रि की बताई जा रही है। बुरी तरह झुलस गए जापान दास को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उनकी मौत हो गयी। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट

Suggested News