बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

14 साल के बॉयफ्रेंड ने 11 साल की गर्लफ्रेड को घर से 1900 किमी तक खुद कार चलाकर भगाया

14 साल के बॉयफ्रेंड ने 11 साल की गर्लफ्रेड को घर से 1900 किमी तक खुद कार चलाकर भगाया

डेस्क... इंसान जब किसी से प्यार करता है तो उसका साथ की चाह उसे किसी भी हद तक ले जाती है। लोगों का कहना है कि टीन एज का प्यार सिर्फ एक आकर्षण होता है, उसमें कोई गहराई नहीं होती है, लेकिन अमेरिका में महज एक 14 साल के लड़के और 11 साल की लड़की ने इस कहावत को कुछ हद तक खत्म सा कर दिया है। इन बच्चों की कारगुजारी सुनकर ये तो कोई नहीं कह सकता कि बचपन सिर्फ आकर्षण होता है, इनका प्यार देखकर तो लगता है कि ये जुनून की हद से आगे है। 

मामला अमेरिका न्यूयाॅर्क का है, जहां एक 14 साल का लड़का अपनी 11 साल की गर्लफ्रेंड को कार में लेकर घर से भाग निकला। लड़के ने चुपके से पिता की कार निकाली और फिर खुद ही ड्राइव करते हुए भाग निकला। वह हाईवे पर बेहद तेजी से कार चलाता हुआ पाया गया।  लड़के को पकड़ने में पुलिस को तब कामयाबी मिली जब वह घर से 1900 किमी दूर पहुंच चुका था।  


14 साल के लड़के का नाम केविन फीगुरोस है। वह न्यूयॉर्क से चलकर आयोवा राज्य में पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि रविवार को उसे आयोवा में पकड़ा गया। अब उसे न्यूयॉर्क लाने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को परिजनों ने लड़के के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। लड़का अपने पिता की टोयोटा कंपनी की मिनीवैन लेकर घर से भागा था। 

पुलिस ने बताया कि लड़का 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाता हुए पाया गया, जबकि उस सड़क पर स्पीड लिमिट 104 किमी प्रति घंटे थी। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़का घर से किस वजह से भाग निकला था। 11 साल की गर्लफ्रेंड को साथ लेकर घर से भागने का यह मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है। 


Suggested News