बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महादलित युवक की हत्या के बाद हंगामा, आरा के उदवंतनगर में चल रहा बवाल

महादलित युवक की हत्या के बाद हंगामा, आरा के उदवंतनगर में चल रहा बवाल

ARA : आरा से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर के मुताबिक उदवंतनगर थाना क्षेत्र में एक महादलित युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया है। मौके से मिल रही खबर के मुताबिक भोजपुर जिले के उदवंतनगर महादलित टोला के रहने वाला युवक मोहन राम की हत्या के बाद महादलित टोला के लोग आक्रोशित हैं। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी करते हुए जमकर बवाल काटा है। लोगों का आरोप है युवक की हत्या के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आक्रोशित लोगों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ सड़क पर निकल रहा है। 

 क्या है पूरी घटना

मोहन राम की हत्या मामूली विवाद में हुई। खेत में जाकर भुट्टा तोड़ने पर मोहन की पिटाई गांव के ही कुछ दबंगों ने कर दी। पिटाई इतनी निर्मम थी कि उससे मोहन राम की जान निकल गई। आरोपियों का नाम मालूम होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं कि तो लोगों ने आक्रोशित होकर आरा - सासाराम मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।

Suggested News