बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां दुर्गा के दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता, मैसूर पैलेस की तर्ज पर बना है पूजा पंडाल

मां दुर्गा के दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता, मैसूर पैलेस की तर्ज पर बना है पूजा पंडाल

ARA : पिछले 9 दिनों से चल रहे माँ दुर्गा के पूजन को लेकर चल रहा अनुष्ठान गुरुवार को हवन के साथ महानवमी की तिथि को समाप्त हो गया। आज कलश विसर्जन के साथ ही आरा में पिछले 9 दिनों से चल रहे ईश महापर्व संपन्न हुआ। हालांकि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। पूजा-पंडालों में घूमने वालों के लिए नवमी का दिन आखिरी होता है। 

लाखों की संख्या में भक्तों ने पंडाल में आकर माँ के नौंवें रूप का दर्शन किया और सुख-शांति की कामना की। वैसे तो आरा जिले में सैकड़ों पंडाल बने हैं लेकिन सबसे सुंदर और बेहतरीन पूजा पंडाल आरा शहर के बैंक कॉलोनी मोड़ पर बना है। यहां पर मैसूर पैलेस की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। 

मां दुर्गा के दर्शन को लेकर पूजा पंडालों में भक्तों की लंबी कतार लगी है। पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआँन के अनुसार पंडाल में फर्स्ट एड, पीने का पानी और खीर के प्रसाद का वितरण हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से फायर किट, सीसीटीवी भी लगाया गया है। 

Suggested News