बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का वाहन, हादसे में 16 जवानों की मौत

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का वाहन, हादसे में 16 जवानों की मौत

Desk. बड़ी खबर सिक्किम से आ रही है। यहां आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ।

हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देशी उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कतृज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे। ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया।


Suggested News