बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूरे बिहार का साइकिल से भ्रमण कर रही अर्पणा सिन्हा अंतिम पड़ाव में पहुंची नवादा, SDO ने किया स्वागत

पूरे बिहार का साइकिल से भ्रमण कर रही अर्पणा सिन्हा अंतिम पड़ाव में पहुंची नवादा, SDO ने किया स्वागत

नवादा. साइकिल से पूरे बिहार का भ्रमण कर रही अपर्णा सिन्हा सोमवार को नवादा पहुंची। यहां सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ उमेश कुमार भारती ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। 30 दिनों में अर्पणा सिन्हा ने 3000 किलोमीटर की दूरी तय कर पूरे बिहार का भ्रमण किया है।


अपर्णा सिन्हा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने गृह जिला नालंदा इस यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि 30 दिनों में 3 हजार किलोमीटर की यात्रा कर आज नवादा पहुंची हूं। बिहार भ्रमण में नवादा मेरा 38वां जिला है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य महिलाओं की झिझक को दूर करना और समाज में दबे-कुचले महिलाओं को जागरुक कर उनमें जज्बा पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि बीते 26 जून को नालंदा से यात्रा शुरू की हूं। भोजपुर के रास्ते बक्सर, गया होते हुए नवादा जिला पहुंची। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोई भी कार्य न तो जटिल है और न ही असंभव है। बस अपने इरादे को मजबूत करने की आवश्यकता है। आज महिलाएं घरों की आंगन से बाहर निकलकर अपनी काबलियत के बल पर पुरुषों के साथ कदमताल कर रही है।

नवादा में भव्य स्वागत

पूरे बिहार का साइकिल से भ्रमण करने वाली अर्पणा सिन्हा को नवादा पहुंचने पर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्होंने अर्पणा को महिला सशक्तिकरण का प्रमाण पत्र देने का भी आश्वासन दिया।

Suggested News