बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांवों में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है आर्यभट्ट चेतना मंच, लोगों को बता रहे पेड़ों का जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

गांवों में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है आर्यभट्ट चेतना मंच, लोगों को बता रहे पेड़ों का जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

MASAURHI :  आर्यभट्ट चेतना मंच की ओर से चले गांव की ओर गांव गांव में जाकर पेड़ लगाने के लिए लोग को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही लोगों को  पेड़ लगाने से होनेवाले फायदों के बारे में भी बताया जा रहा है। मंच के लोगों ने बताया कि पेड़ ही जीवन है, पेड़ ही ऑक्सीजन है, पेड़ ही पानी है इसीलिए देश में हम लोग गांव गांव में जाकर पेड़  को लगा रहे हैं।

रेवा पंचायत में हुआ कार्यक्रम

लोगों को पेड़ लगाने को लेकर प्रेरित करने 30 अगस्त 2022 को आर्यभट्ट चेतन मंच के सदस्य रेवा पंचायत के खरजामा गांव पहुंची थी। जहां सरपंच संतोष अनमोल जी के लड़का हिमांशु कुमार के जन्मदिन के शुभ अवसर पर लाल चंदन के पेड़ लगाए पूरे गांव के लोग शपथ लिए अपने अपने जन्मदिन पर पेड़  जरुर लगाएंगे। आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुनील कुमार गावस्कर ने बताया कि बहुत ही अच्छा लगा आज लगा कि मेरा जो उद्देश्य है पूरे देश को हरा करना और लोगों को बताना पेड़ जीवन के लिए महत्वपूर्ण चीज है। हर एक व्यक्ति को लगाना चाहिए। इसको लेकर अब लोग जागरुक हो रहे हैं। 

 कार्यक्रम के दौरान चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुनील कुमार गावस्कर सरपंच श्री संतोष अनमोल जी वार्ड सदस्य नवलेश कुमार गुरुजी धर्मेंद्र यादव जी सियाराम जी,  जी हरी किशनजी, बिंदुजी नीरजजी, रवि रंजन, जेपीजी घमंडी प्रसाद जी,  बिरजू प्रसाद जी, अनीश कुमार दीपक जी, शत्रुघ्न गिरजेश, रवि रंजन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। जन्मदिन के शुभ अवसर पर वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ है और गांव गांव में जाकर हम लोग वृक्ष लगा रहे हैं और सदा लगाते रहेंगे पूरे देश को हरा करने का उद्देश्य है और लोग जगने लगे हैं गांव के लोग शपथ भी लिए हम लोग भी अपने अपने परिवार के जन्मदिन पर वृक्ष जरूर से जरूर लगाएंगे

Suggested News