बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पदभार संभालते ही केंद्रीय कारा के निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, कैदियों के लिए शुरू की लाइब्रेरी

पदभार संभालते ही केंद्रीय कारा के निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, कैदियों के लिए शुरू की लाइब्रेरी

PURNIA : प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार संभालते ही संजय दुबे एक्शन मोड़ में आ गए हैं। वे आते ही सबसे पहले केंद्रीय कारा पूर्णिया के निरीक्षण के लिए  पहुंचे। वहीं प्रमंडलीय आयुक्त के निरीक्षण से केंद्रीय कारा के कैदियों और में खलबली मच गई। निरीक्षण में प्रमंडलीय आयुक्त ने कई कमियां पाईं। जिसे जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। उनके विजिट के साथ ही आज से केंद्रीय कारा में कैदियों में पठन - पाठन की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पुस्तकालय की भी शुरुआत की गई है। उनके सेंट्रल जेल पहुंचने पर केंद्रीय कारा के पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल जेल के कैदी वार्ड का निरीक्षण किया।

प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे ने बताया कि केंद्रीय कारा पूर्णिया का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण करने पर पूर्णिया सेंट्रल जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं। हालांकि निरीक्षण के क्रम में कुछ कमियां उजागर हुईं। जैसे कि मेल वार्ड के शौचालय में ड्रेनेज और साफ सफाई की कमी पाई गई। जिसे लेकर जेल सुपरिंटेंडेंट को इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के क्रम में तरुण वार्ड में 57 कैदी एक ही कमरे में रह रहे थे और वृद्ध वार्ड में भी कैदियों की संख्या काफी अधिक थी। इस पर कारा अधीक्षक ने बताया कि 264 कमरे का कैदियों का नया वार्ड तैयार हो गया है। जिसकी शुरुआत जल्द कर दी जाएगी। इससे अत्यधिक कैदी जो एक ही कमरे में रह रहें हैं।  इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।

इसके आगे ओवरऑल जेल की व्यवस्थाएं अच्छी लगी। व्यवस्थाओं को लेकर कुछ कैदियों से भी बातचीत की। कंबल बेहतर क्वालिटी और निर्धारित मूल्य के तहत पाया गया। इसके साथ ही सेंट्रल जेल में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है। इससे केंद्रीय कारा के कैदियों में पठन -पाठन की भावना जागृत की जाएगी।

वहीं इससे पहले सोमवार को वे इंटरमीडिएट के परिक्षा केंन्द्रों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। संजय दुबे ने इसी महीने पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर अपना योगदान दिया है। योगदान देते ही वे पूरे एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अब तक जिले के कई विभागों के निरीक्षण की एक लंबी लिस्ट तैयार कर ली है। इसी क्रम में आज वे केंद्रीय कारा के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

REPORT - ANKIT KUMAR JHA

Suggested News