स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के आश्वासन पर काम पर लौटी आशा दीदियाँ, कैमूर में केक काटकर मनाई खुशियाँ

KAIMUR : एक महीने के हड़ताल के बाद कैमूर जिले में में आशा कार्यकर्त्ता अब काम पर लौट आई हैं। दुर्गावती में आज आशा कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी का इजहार करते केक काटा। बता दें कि यह हड़ताल पूरे प्रदेश स्तर पर चल रहा था। डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के आश्वासन पर हड़ताल को समाप्त कर दिया है।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आशा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान 1000 रुपए के पारितोषिक को 2500 रुपए मानदेय में बदलने का आश्वाशन दिया है। इसका भुगतान 2023 सितंबर महीने से किया जाएगा। वही जब इसकी जानकारी दुर्गावती प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं को मिली तो चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने आपस में मिलकर केक काटा एवं एक दूसरे को आपस में मिठाइयां खिलाई।
आशा सचिव जमीला खातून ने बताया कि हम लोग 32 दिनों से हड़ताल पर थे। आज हड़ताल को समाप्त कर दिया है। हमारी बातों को सरकार ने सुन ली है। 9 सूत्री मांगों में 3 सूत्री मांगे को सरकार ने आश्वासन दे दिया है।
सरकार के द्वारा मिल रहे 1000 रुपए पारितोषिक को हटाकर 2500 रुपए मानदेय में बदल दिया गया है। इसको लेकर हम लोग बहुत खुश हैं और आज इसी खुशी में के काटकर हम सभी आशा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट