बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा बिहार की जनता उन्हें ज्यादा दिन झेलनेवाली नहीं है

आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा बिहार की जनता उन्हें ज्यादा दिन झेलनेवाली नहीं है

SASARAM : जमुई के सांसद चिराग पासवान अपने आशीर्वाद यात्रा के दौरान सासाराम पहुंचे। इस मौके पर सासाराम में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने रोड शो भी किया। साथ ही नगर के विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। चिराग पासवान के साथ भारी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता तथा लोजपा के झंडे देखे गए। बाद में एक निजी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार में जल्द ही मध्यावधि चुनाव के आसार हैं। जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार राजनीति कर रहे हैं। बिहार की जनता उन्हें ज्यादा दिन तक झेलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनसे काफी आक्रोशित है। यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें तीन नंबर की पार्टी बना दिया और इस बार वह पूरी तरह से सफाया हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा की युवाओं का उन्हें अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है।

वहीँ आशीर्वाद यात्रा पर औरंगाबाद पहुंचे सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कई मुद्दो पर मुख्यमंत्री को घेरा और जमकर कोसा। पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री पेगासस मामले की जांच की मांग करते है पर उन्हे सृजन घोटाले की जांच से परहेज है। कहा कि हम भी जातीय जनगणना के पक्षधर है लेकिन यहां भी नीतीश कुमार ने हमारे साथ धोखा किया। प्रधानमंत्री से मिलने जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में हमारे दल से प्रतिनिधि नही लिया। कहा कि आज 15 प्रतिशत वोट पाने वाले सरकार चला रहे है जबकि हमे विस चुनाव में उस स्थिति में 6 प्रतिशत वोट मिले जब हम सभी सीटो पर नही लड़े। 

यदि सभी सीटो पर लड़ते तो परिणाम ही कुछ और होता और हमे भी 12 से 14 प्रतिशत से उपर वोट मिलते। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी और जेडीयू गठबंधन में किसी भी मुद्दे पर उठ रहे विरोधी बयान से काफी कुछ पता चल रहा है। नीतीश सरकार चलाने से ज्यादा पार्टी के कार्य में समय दे रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि चुनाव आने वाले दिनों में निश्चित है। चिराग ने कहा कि अगली सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी की न सिर्फ अहम भूमिका होगी बल्कि सरकार में भी पार्टी की मौजूदगी होगी। कहा कि उनकी पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट है। इसका विजन डॉक्यूमेंट में पूरा जिक्र है। यही कारण है कि युवा से लेकर हर उम्र वर्ग के लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

सासाराम से राजू और औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 


Suggested News