बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अशोक चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारीः जेडीयू नेताओं ने दी बधाई,कहा- इनके मार्गदर्शन मे झारखंड मे JDU संगठन और सशक्त बनेगा

अशोक चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारीः जेडीयू नेताओं ने दी बधाई,कहा- इनके मार्गदर्शन मे झारखंड मे JDU संगठन और सशक्त बनेगा

PATNA: बिहार के भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा अशोक चौधरी को नई जिम्मेदारी दिये जाने के बाद पार्टी के नेता-कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं। जदयू के प्रदेश सचिव एवं राज्य परिषद सदस्य रंजीत कुमार झा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री, अशोक चौधरी को जदयू की झारखंड इकाई का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है ! 

जेडीयू प्रदेश सचिव रंजीत झा ने मंत्री अशोक चौधरी को एक बहुआयामी व अनुभवी नेता एवं संगठन कर्ता बताते हुए कहा कि इनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा साथ ही जदयू झारखंड में इनकी अगुवाई में पार्टी काफ़ी मजबूत होगा। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी को तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया और कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फ़ैसला झारखंड राज्य में पार्टी की मज़बूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की और कहा कि अशोक चौधरी जी ने हमेशा हमारे जैसे हजारो युवाओं को एक अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन दिया है जिसके कारण सभी वर्ग के युवाओं के बीच इनकी अच्छी लोकप्रियता है और इनके कुशल नेतृत्व में झारखंड में पार्टी नयी ऊँचाइयों तक पहुँचेगी और उनके साथ मिलकर राज्य में माननीय नेता श्री नीतीश कुमार के हाथों को मज़बूत करने का हर प्रयास करेंगे।

Suggested News