बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जलजमाव की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के बीच देवदूत बनकर पहुंची मंत्री अशोक चौधरी की टीम...

जलजमाव की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के बीच देवदूत बनकर पहुंची मंत्री अशोक चौधरी की टीम...

Patna: राहत के बढ़े हाथ देखकर जलजमाव की बजह से अपने घरों में कैद लोगों की आंखे बरबस बरस जा रही हैं। पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने वाली अशोक चौधरी की टीम का नेतृत्व कर रहे रणजीत झा बताते हैं जलमग्न हो चुके मुहल्लों के पीड़तों की जिंदगी जंग बन चुकी है। इस बीच जो हाथ उनके मदद के लिए उठ रहे हैं उनका शुक्रिया। हमलोगों की भी टीम लगातार पिछले तीन दिनों से पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है। फिलहाल पीड़ितों के लिये शुद्ध पानी, दूध और मोमबती की आवश्यकता सबसे ज्यादा है। लेकिन हमलोगों ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की सहायता और मार्गदर्शन में  जलमजमाव ग्रस्त मुहल्लों राजेन्द्रनगर,बहादुरपुर,कंकड़बाग,समेत स्लम एरिया में पीड़ितों के बीच फूड पैकेट्स, दूध ,सत्तू ,मैगी ,,बिस्किट ,ओआरएस पाउडर ,मिनरल वाटर के पैकेट का वितरण किया । 

युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत झा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। रंजीत झा ने कहा की राहत सामग्री वितरण में मुख्य तौर पर डॉ अशोक चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती नीता केसकर चौधरी युवा जदयू के प्रदेश सचिव सौरभ सिंह यादव ,आयुष कुमार केशव कुमार, शुभम कुमार अभिजीत कुमार ,सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।रंजीत झा ने बताया कि आगे भी अशोक चौधरी की टीम पीड़ितों के मदद के लिए खड़ी रहेगी।

Suggested News