बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विनेश फोगाट ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान

विनेश फोगाट ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान

NEW DELHI : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 18वें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन 50 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापानी की युकी इरी को 6-2 से मात देते हुए पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं।

सोमवार को भारत की विनेश जब अपनी बाउट में उतरीं, तो वह पैर में दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी सभी बाउट जीतीं और विरोधी रेसलर को कोई मौका नहीं दिया। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में विनेश ने संभल कर शुरुआत की और पहले वह डिफेंसिंग अप्रोच के साथ खेल रही थीं। विनेश फोकस नजर आ रही थीं और जब रेफरी ने उन्हें रक्षात्मक खेल छोड़ पॉइंट्स अर्जित करने के लिए कहा, तो फिर विनेश ने मैट पर अपनी चपलता दिखाई और जापानी रेसलर पर बढ़त बना ली।

बता दें कि भारत ने एशियाई खेलों में अभी तक दो ही गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। दोनों ही पदक कुश्ती से मिले हैं। इससे पहले रविवार को बजरंग पूनिया ने इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।


Suggested News