बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा उपचुनाव : मोकामा में भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के नामांकन में रालोजपा के नेता भी रहेंगे शामिल

विधानसभा उपचुनाव : मोकामा में भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के नामांकन में रालोजपा के नेता भी रहेंगे शामिल

पटना. मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा एवं एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी सोनम देवी कल नामांकन करेंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि कल मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा एवं एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी सोनम देवी के नामांकन के समय 12:30 बजे बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता मोकामा विधानसभा के स्थानीय रालोजपा पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सूरजभान सिंह भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी की जीत के लिए डटे हुए हैं और सूरजभान सिंह निरंतर भाजपा के नेताओं के साथ और स्थानीय मतदाताओं के बीच कल सोनम देवी के नामांकन में शामिल होने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर आमंत्रित कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस उप चुनाव में मोकामा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।

Suggested News