बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हो सकेंगे प्रचार, पदयात्रा की भी अनुमति

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हो सकेंगे प्रचार, पदयात्रा की भी अनुमति

Desk. पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी पदयात्रा करने की अनुमति दे दी है। साथ ही आयोग ने चुनाव प्रचार का समय भी 4 घंटा बढ़ा दिया है। पहले चुनाव प्रचार का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया था। अब सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकेंगी। साथ ही जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद सीमित संख्या के साथ पदयात्रा की जा सकती है। 

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव प्रचार के संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक पदयात्रा पर लगी रोक हटा ली गई है। प्रचार के समय को भी दो घंटे तक बढ़ा दिया गया है। राजनीतिक दल और उम्मीदवार सभी मौजूदा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं।

चुनाव अभियान की समय सीमा में ढील देते हुए आयोग ने जगह की क्षमता के आधार पर रैलियों की भी इजाजत दे दी है। आयोग ने देश भर के साथ-साथ मतदान वाले राज्यों में कोरोना के मामलों में काफी कमी का हवाला देते हुए कोविड प्रतिबंध हटाए हैं। आयोग ने एक बयान में राजनीतिक दलों के लिए ढील की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, COVID की जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और देश में मामले तेजी से घट रहे हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि चुनाव अभियान अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच चलाया जा सकता है। जिला अधिकारियों द्वारा अनुमत सीमित संख्या में व्यक्तियों के साथ पदयात्रा को भी अनुमति दी गई है। आयोग ने प्रतिबंधों को हटाते हुए चुनावों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

Suggested News