बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पुलिस टीम पर हमला करना पड़ा महंगा, पुलिस ने चार आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

बांका में पुलिस टीम पर हमला करना पड़ा महंगा, पुलिस ने चार आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

BANKA : बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिलासी नदी में अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर हमला करने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के फरार चार अभियुक्तों को 48 घंटे के अंदर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने अपने कार्यालय वैश्म में सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार की सुबह अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिलासी नदी से अवैध खनन की सूचना पर थाने में पदस्थापित दारोगा चंचल कुमार पुलिस बलो के साथ सूचना की सत्यापन के लिए बिलासी नदी पहुंचे थे। 

इस बीच दारोगा ने विलासी नदी में बालू लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। तभी दर्जनो की संख्या में बालू माफियाओ ने पुलिस पर हमला कर जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गये। घटना में दारोगा चंचल कुमार तथा एक सिपाही विवेकानंद जख्मी हो गया। घटना को लेकर अमरपुर थाने में नौ लोगो को नामजद करते हुए ग्यारह अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 

दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश के द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया। निर्देश मिलते ही गठित टीम के द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ माफिया पुन: बिलासी नदी में अवैध खनन के लिए इकट्ठा हुए है। सूचना मिलते ही बिलासी नदी में छापामारी कर एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ अजितेश कुमार पिता बलराम यादव, साकिन फुलका, थाना जमालपुर, जिला मुंगेर जिसका वर्तमान पता ननिहाल रामपुर, थाना अमरपुर, भरको गांव निवासी विरेन्द्र चौधरी का पुत्र चंदन चौधरी, रामपुर गांव निवासी अजय चौधरी का पुत्र अंकज चौधरी तथा सिनपुर गांव निवासी किशोरी सिंह का पुत्र अमन कुमार है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चारो अभियुक्तों का पुर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से चार मोबाईल भी बरामद किया गया है। गठित टीम में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दारोगा विक्की कुमार, आकाश आर्यन, डीआईयु प्रभारी ओमप्रकाश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News