petrol diesel price hike:पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर वार,10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम से लोग बेहाल

petrol diesel price hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद 10 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार इजाफा कर दिया गया है।...

petrol diesel Prices Rise Again Public Hit by 4th Hike in 10
पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा- फोटो : social Media

Bihar petrol diesel price: महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार इजाफा कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर नया बोझ डाल दिया है।

हालात ऐसे हो गए हैं कि अब सड़क पर गाड़ी निकालना भी लोगों को भारी पड़ने लगा है। हर बढ़ती सुबह के साथ ईंधन के नए दाम लोगों की परेशानी और बढ़ा रहे हैं। पिछले 10 दिनों में चौथी बार हुई इस बढ़ोतरी ने मध्यम वर्ग और रोज कमाने-खाने वालों की कमर तोड़ दी है।

बिहार की राजधानी Patna में 25 मई की सुबह पेट्रोल की कीमत बढ़कर 113 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई, जबकि डीजल 99 रुपये 36 पैसे प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं प्रीमियम फ्यूल XP95 की कीमत 122 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। वहीं 15 मई को तेल कंपनियों ने सीधे 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे का और इजाफा हुआ। लगातार बढ़ते दामों ने लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 4.75 फीसदी टूटकर 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI क्रूड भी 4.76 फीसदी गिरकर 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों से बाजार में नरमी आई है।इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है। जनता अब यही सवाल पूछ रही है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता हो रहा है, तो देश में ईंधन के दाम आखिर क्यों बढ़ रहे हैं?