बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रीगण ध्यान दें ! पटना से जसीडीह, देवघर, आसनसोल के बीच 11 फरवरी को रद्द हैं कई ट्रेनें

यात्रीगण ध्यान दें !  पटना से जसीडीह, देवघर, आसनसोल के बीच 11 फरवरी को रद्द हैं कई ट्रेनें

पटना. रेल यात्रियों के लिए रविवार का दिन पटना से देवघर तक की यात्रा के लिहाज बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. इसी कारण 11 फरवरी को  आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत ब्रिज नंबर 603 मदन कट्टा और जोड़मा स्टेशन के बीच वही ब्रिज नंबर 676 लाहाबन और सिमुलतला स्टेशन के बीच पटरी मरम्मत कार्य के कारण 10 और 11 फरवरी को कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. वहीं कई अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है.

11 फरवरी को ये गाड़ी रहेगी रद्द : – गाडी संख्या 03678 बैजनाथ धाम-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, – गाड़ी संख्या 03572 मोकामा-जसीडीह पैसेंजर., – गाड़ी संख्या 02023 / 02024 हावड़ा -पटना- हावड़ा स्पेशल ट्रेन, – गाड़ी संख्या 03769/ 03770 जसीडीह -झाझा- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन, – गाड़ी संख्या 03675/ 03676 आसनसोल -झाझा- आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, – गाड़ी संख्या 13030 – मोकामा हावड़ा एक्सप्रेस, – गाड़ी संख्या 03538/03539 जसीडीह -अंडाल- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन. – गाड़ी संख्या 03573/ 03574 जसीडीह -क्यूल -जसीडीह पैसेंजर ट्रेन. – गाड़ी संख्या 03681/03682 आसनसोल जसीडीह आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, – गाड़ी संख्या 03581/03582 जसीडीह -बांका- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन – गाड़ी संख्या 03233 देवघर-झाझा पैसेंजर ट्रेन. 

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित : -गाड़ी संख्या 13044 रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस क्यूल जमालपुर, साहिबगंज,रामपुरहाट खाना के रास्ते चलेगी. – गाड़ी संख्या 17006-रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनकिउल,भागलपुर,रामपुरहाट,अंडाल, आसनसोल धनबाद के रास्ते चलेगी.  गाड़ी संख्या 13332- पटना धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पटना गया धनबाद के रास्ते चलेगी. – गाड़ी संख्या 08440 – पुरी पटना स्पेशल ट्रेन पटना गया धनबाद के रास्ते चलेगी. – गाड़ी संख्या 13331 धनबाद पटना इंटरसिटी ट्रैन – धनबाद गया पटना के रास्ते चलेगी. 

रविवार को इन ट्रेनों को किया गया है संछिप्त : – गाड़ी संख्या 18184 आरा टाटा एक्सप्रेस आसनसोल से खुलेगी. – गाड़ी संख्या 18183 टाटा आरा एक्सप्रेस आसनसोल तक ही चलेगी. – गाड़ी संख्या 132 07 जसीडीह पटना पैसेंजर ट्रेन झाझा से खुलेगी.– गाड़ी संख्या 03274 देवघर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन झाझा से खुलेगी. 

Suggested News