India Covid Case: तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस! देश के अन्य राज्य समेत बिहार-झारखंड में पांव पसार रहा कोविड, सक्रिय मामले बढ़कर 3000 के पार, जानें ताजा हालात

India Covid Case: भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3395 हो गई है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच दिल्ली में पहली मौत दर्ज की गई। जानिए राज्यवार स्थिति और आवश्यक सावधानियां।

India Covid Case
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार!- फोटो : SOCIAL MEDIA

India Covid Case: भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। मार्च 2025 के पहले सप्ताह तक सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3395 हो चुकी है। साथ ही देश में कुल 4 मौतें दर्ज की गई हैं।

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत

दिल्ली में 375 सक्रिय केस हैं और हाल ही में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक महिला को आंतों से संबंधित बीमारी थी और लैपरोटॉमी सर्जरी के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। अचानक कोविड पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने बताया कि यह दिल्ली में इस साल कोविड से पहली मौत है।

राज्यवार कोरोना की स्थिति (मई 2025)

राज्य    सक्रिय मामले    स्थिति

केरल    1336    सबसे अधिक केस

महाराष्ट्र    467    तेजी से फैलाव

दिल्ली    375    पहली मौत दर्ज

कर्नाटक    234    सतर्कता बढ़ाई गई

पश्चिम बंगाल    180+    उछाल जारी

बिहार    17    नियंत्रण में, लेकिन बढ़ोतरी

झारखंड    6    मामले बढ़ रहे, मौत नहीं

स्वास्थ्य विभाग की रणनीति और चेतावनी

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट पर रखा है। निर्देशानुसार ऑक्सीजन आपूर्ति और अस्पताल इंफ्रास्ट्रक्चर की मॉकड्रिल शुरू करने का आदेश दिया गया है। जनता से मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील की गई है। बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को एहतियात बरतने की सख्त सलाह दी गई है।

कोविड-19 के नए लक्षण

कोविड-19 के नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जो इस प्रकार है:

तेज बुखार

गले में खराश

सूखी खांसी या बलगम

थकान और सांस लेने में तकलीफ

सिर दर्द और शरीर में दर्द