बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद नगर परिषद के कर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

औरंगाबाद नगर परिषद के कर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

AURANGABAD : औरंगाबाद सब्जी मंडी के पास नगर परिषद कर्मियों तथा गौ ज्ञान फाउंडेशन के सदस्यों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। यह मामला तब भड़का। जब आज शाम में नगर परिषद कर्मचारी तथा गौ ज्ञान फांउडेशन के लोगो ने जब सब्जी मंडी के पास पहुँचकर लवारिस पशुओ को सुनिश्चित स्थान गौशाले में पहचाने के लिये सभी पशुओ को पकड़ा जा रहा था।

इतने में शहर के ही 50 से 60 की संख्या में लाठी डंडों तथा हथियार से लैस रहे बदमाशों ने आवारा पशुओं को शिफ्ट कर रहे नगर परिषद कर्मियों पर अचानक हमला बोल दिया। जिसमे 8 कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 

सभी घायलों का औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। जहाँ सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता तथा तमाम परिषद कर्मियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

उदय कुमार गुप्ता ने इन असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनकी गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। इस बारे में एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सबों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News