बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल : भरी सभा में कहा- 'संविधान बचाने के लिए मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो', जुबान फिसलने के बाद दी सफाई

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल : भरी सभा में कहा- 'संविधान बचाने के लिए मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो', जुबान फिसलने के बाद दी सफाई

Desk. कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने एक सभा में सरेआम लोगों से अपील कि अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। फिर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हत्या का मतलब हराना है। अब इस पर विवाद बढ़ गया है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गये हैं।

पटेरिया का यह बयान 11 दिसंबर का है। वे पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि 'मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस ... हराने के लिए तैयार रहो।'

वहीं मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया पर एफआईआर के निर्देश दिये। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटेरिया के खिलाफ एक मामला पन्ना के पवई थाने में दर्ज किया गया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद पटेरिया ने सोमवार को सफाई दी और एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा, 'जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है। इस वीडियो में मोदी की हत्या की जो बात है, वह गलत तरीके से बताई जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं। मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेस के नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

Suggested News