बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : शराब तस्करों की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ा

बड़ी खबर : शराब तस्करों की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ा

Patna : अभी-अभी राजधानी पटना एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाने का घेराव कर महिलाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कल गर्दनीबाग थाना द्वारा जिन शराब तस्करों के गिरफ्तार किया गया था उसके के विरोध में तकरीब 50 की संख्या में महिलाएं गर्दनीबाग थाने पर पहुंच थाने का घेराव किया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले पुलिस द्वारा इन्हे समझा-बुझाकर हटाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं हटने का नाम नहीं ले रही थी। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर इन्हे खदेड़ा है।  

बता दें बीते शनिवार को शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दोनो ओर से फायरिंग हुई थी। घटना में एक एएसआई और एक शराब तस्कर को गोली लगी थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News