बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बदमाशों ने गोली मारकर की वृद्ध महिला की हत्या, पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

BIHAR NEWS : बदमाशों ने गोली मारकर की वृद्ध महिला की हत्या, पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

CHHAPRA : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा मोहल्ला में एक वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध महिला मुंगिया देवी घर के बाहर सोई हुई थी। तभी रात में कुछ लोगों ने गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 

सुबह में परिवार वाले जब घर के बाहर मुंगिया देवी का लाश पड़ा हुआ देखें तो घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मुंगिया देवी के पड़ोसी पिंकू महतो के घर से कई सालों से झगड़ा चल रहा था। एक साल पहले पिंकू महतो के भाई की हत्या भी हुई थी। 

ऐसे में इस हत्या को भी आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में पिंकू महतो समेत 5 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीँ इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 



Suggested News