बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव के बीच जेल से बाहर आएंगे बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह, कल बेउर जेल से हो सकती है पैरोल पर रिहाई

लोकसभा चुनाव के बीच जेल से बाहर आएंगे बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह, कल बेउर जेल से हो सकती है पैरोल पर रिहाई

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच अवैध हथियार रखने के मामले में सजा काट रहे बिहार के बाहुबली व मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह मंगलवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। अनंत सिंह से जुड़े लोगों की मानें तो उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। पैरोल की अवधि 15 दिन के लिए होगी।  बता दें अनंत सिंह अभी बेउर जेल में  बंद हैं, जहां पहले भी वह कई बार इलाज के लिए बाहर आ चुके हैं। लेकिन यह पहली बार होगा जब उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

बीमारी के इलाज के लिए रिहाई की बात

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को यह पैरोल उनकी बीमारी के इलाज के लिए दिया गया है। इस दौरान वह अपना इलाज कराएंगे। जिसके बाद उन्हें वापस जेल जाना पड़ेगा।

चुनाव पर होगा असर

अनंत सिंह की रिहाई ऐसे समय हो रही है, जब मुंगेर लोकसभा सीट पर जल्द वोटिंग होनी है। माना जा रहा है कि उनकी रिहाई का असर मतदान पर भी पड़ेगा। बता दें कि मोकामा मुंगेर लोकसभा में आता है। 


Suggested News