बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में बाहुबली vsबाहुबली, मुन्ना शुक्ला की राह में बड़ी बाधा ना बन जाएं लालू के बागी

वैशाली में बाहुबली vsबाहुबली, मुन्ना शुक्ला की राह में बड़ी बाधा ना बन जाएं लालू के बागी

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। राजद के कई दिग्गज नेता पार्टी को थोड़ राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलों को बढ़ा रहे हैं। इसी बीच राजद से रामा सिंह ने इस्तीफा देकर पार्टी के लिए नई मुश्किल खड़ा कर दी है। रामा सिंह ने राजद का दामन छोड़ लोजपा (रा) की सदस्यता ले ली है। वहीं अब वो खुलकर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। जिससे राजद सुप्रीमो की रातों की निंद उड़ गई है। 

लालू के लिए खड़ी हुई नई मुश्किल

दरअसल, रामा सिंह के लोपजा(रा) में जाने से राजपूत वोटर्स भी राजद से तौबा कर सकते हैं। वहीं रामा सिंह के लोजपा(रा) में आने से राजपूत वोटर्स का चिराग पासवान की ओर ज्यादा झुकाओ होगा। क्योंकि चिराग ने पहले ही राजपुत जाति से आने वाली वीणा सिंह को टिकट दिया है। एक तो वीणा सिंह वैशाली की सीटिंग सांसद हैं, उस पर रामा सिंह का साथ मिल जाना सोना पर सुहागा जैसा हो गया है। वो भी इसलिए कि पूर्व सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।

इसलिए भी राजनीति में बढ़ा है रामा सिंह का कद

वहीं राजनीतिक गलियारों में रामा सिंह का कद इसलिए बढ़ गया कि इन्होंने राजद के मुख्य रणनीतिकार और वर्ष 1996 से 2009 तक लगातार जीत का परचम लहराने वाले रघुवंश बाबू को हराकर वैशाली में जीत का एक नया समीकरण गढ़ लिया। वहीं वैशाली लोकसभा का चुनाव अक्सर राजपूत उम्मीदवार के नाम रहा। रघुवंश बाबू खुद 1996,1998,1999, 2004, 2009 में हुई। लोकसभा के जंग में विजय हासिल की थी।

वीणा सिंह और मुन्ना शुक्ला के बीच है मुकाबला

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में राजद के रघुवंश बाबू ने विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को लगभग 21405 मतों के अंतर से हराया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रामा सिंह को 305400 मत मिले तो वहीं रघुवंश बाबू को 206183। वे 99267 मतों से चुनाव हार गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा उम्मीदवार वीणा सिंह की जीत हुई थी। तब इन्हें 568215 मत मिले और राजद के रघुवंश बाबू को 33363 मत मिले। 

राजद के लिए मुश्किल होगी राह 

वैशाली से वीणा सिंह का मुकाबला राजद उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला से है। राजद उम्मीदवार के लिए भी वैशाली कोई अनजान सीट नहीं है। वर्ष 2009 में ही मुन्ना शुक्ला ने जदयू की टिकट पर रघुवंश बाबू के विरुद्ध मोर्चा खोला था। तब मुन्ना शुक्ला को 262049 मत मिले थे। वर्ष 2014 में मुन्ना शुक्ला ने अपनी पत्नी अनु शुक्ला को निर्दलीय खड़ा किया था। तब अनु शुक्ला को 104229 मत मिले थे। इस बार मुन्ना शुक्ला को राजद की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है। मुन्ना शुक्ला को राजद सुप्रीमो के माय समीकरण यानी मुस्लिम के 1.75 लाख वोट और यादव का करीब 2 लाख मतों पर भरोसा है। इसके साथ भूमिहार के 2.5 लाख मतों की उम्मीद है। 

Suggested News