बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका पुलिस ने अपराध की योजना बनाते कुख्यात 'पंडितवा' सहित 8 को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

बांका पुलिस ने अपराध की योजना बनाते कुख्यात 'पंडितवा' सहित 8 को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

BANKA : बांका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन बिहारी की सख्ती से शंभुगंज पुलिस की मदद से अपराध की योजना बनाते क्षेत्र के कुशाहा गांव से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस के साथ आठ अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 22 सितंबर की दोपहर गुप्त सूचना मिली कि शंभुगंज थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव में फुलेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर कुशाहा गांव के कुख्यात अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ पंडितवा अपने कुछ साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा हैं। 

सूचना मिलते ही शंभुगंज थानाध्यक्ष नीरज तिवारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों की सहयोग से उक्त आवास की घेराबंदी करते हुए छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम की 12 जिंदा गोली, एक बोलेरो वाहन, सात मोबाइल, एटीएम कार्ड तथा डेबिट कार्ड के साथ आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार अपराधी झारखंड राज्य के पोरैयाहाट गोड्डा निवासी रौनक कुमार भगत, रौशन कुमार उर्फ बिट्टु, गोड्डा जिला के कुरमा निवासी आलोक आनंद, बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोलहट्टी गांव निवासी शिवम झा उर्फ सोनु, कुशाहा गांव निवासी राजा कुमार उर्फ चंद्रकांत उर्फ बजरंगी, कुशाहा गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ पंडितवा तथा कुशाहा गांव निवासी फुलकुमार सिंह उर्फ़ फुलो सिंह है। 

बांका एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ पंडितवा के खिलाफ शंभुगंज थाने में विभिन्न कांडो को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज है। जबकि उसके खिलाफ झारखंड राज्य के गोड्डा नगर थाने में भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य अपराधियों की अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। बांका एसडीपीओ ने बताया कि पुछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि वह बैंक लुट तथा रंगदारी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सख्ती से सारे अपराधी गिरफ्तार हो गए। छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार समेत सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News