बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका के टॉप टेन में शुमार अपराधी वकील सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या और रंगदारी सहित दर्ज है कई मामले

बांका के टॉप टेन में शुमार अपराधी वकील सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या और रंगदारी सहित दर्ज है कई मामले

BANKA : बांका जिला के टॉप टेन में शुमार फरार हत्यारोपित कुख्यात अपराधी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे गांव के वकील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अमरपुर थाना में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी सहित अन्य संगीन धारा में दो केस दर्ज है। जिसमें दो वर्ष पूर्व रघुनाथपुर गांव के मिनी हाइवा चालक भागवत मंडल को रायपोखर के समीप गोली मार दिया था। जिसमें चालक भागवत मंडल का पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इसके अलावा खंजरपुर राजापुर गांव के अभिराम कुमार से रंगदारी का मांग करते हुए वकील सिंह, बलूआ गांव के फुचो यादव, रंजन कुमार सहित अन्य अपराधी ने जानलेवा हमला किया था। घटना को लेकर अभिराम कुमार ने थाना में केस दर्ज कराया था। 

इसके अलावा गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ जगदीशपुर एवं आसपास के थाना में आधा दर्जन से अधिक केस भी दर्ज है। पिछले दो वर्षों से आरोपित वकील सिंह पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसे गिरफ्तार करना चुनौती बना हुआ था। नदी किनारे गांव के कई लोगों ने बताया कि वकील सिंह चांदन नदी में बांका -भागलपुर जिला के सीमावर्ती घाट पर वर्चस्व कायम किये हुए था। जो सिंहनान, टहसूर, सैजपुर एवं वासूदेवपुर, बीरमां आदि प्रतिबंधित बालू घाट पर सक्रिय था। वह एक गिरोह तैयार कर रंगदारी वसूल करता था। 

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वकील सिंह अपने घर वादे गांव में ही है। जिस पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार, दारोगा रामविचार सिंह, जनार्दन सिंह एवं पुलिस बल ने छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित वकील सिंह जिला के टॉप टेन की सूची में है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। छापेमारी दल में अमरपुर थानाध्यक्ष  बिनोद कुमार, दरोगा जनार्दन सिंह, दरोगा रामबिचार सिंह सहित अन्य पुलिस बल थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News