बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़हिया पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, लूट की ई-रिक्शा और मोबाइल बरामद

बड़हिया पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, लूट की ई-रिक्शा और मोबाइल बरामद

Lakhisarai : बड़हिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बड़हिया पुलिस ने नशा की दवा खिलाकर ई रिक्शा और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। 


साथ ही लूट की दो ई रिक्शा एवं लूटी हुई चार मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पटना जिला निवासी अजय चौधरी , बेगूसराय जिला निवासी सोनू कुमार, मोनू कुमार एवं विनोद साहनी के रूप में की गई है।

एसपी पंकज कुमार ने बताया की बड़हिया पुलिस को सूचना मिली की कल दोपहर में दरियापुर गांव के समीप अपराधियों ने ई रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला दावा मिलाकर पिला दिया और ई रिक्शा लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस तकनीकी अनुसंधान के जरिए बेगूसराय से चारो अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। 

साथ ही पूर्व में लखीसराय नगर थाना क्षेत्र से लूटी गई ई रिक्शा को भी बरामद किया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि इन अपराधियों के द्वारा पहले ई रिक्शा को कियाए पर लिया जाता था। उसके बाद सुनसान इलाके को देखकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News