बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना पॉजिटिव हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोरोना पॉजिटिव हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

PATNA : भारतीय क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई है। बताया गया कि BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद, उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई है। 

इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।

हाल फिलहाल सौरव गांगुली वनडे कप्तानी को लेकर विराट कोहली से हुए विवाद के कारण चर्चा में रहे थे। कोहली ने गांगुली पर कई आरोप लगाए थे। 

Suggested News